श्याम नाम रंग बरसेगा फागण में

श्याम नाम रंग बरसेगा फागण में,
चलो खेलेगे होली वृन्दावन में,

रंग रसिया होली में रंग बरसाए,
अपने ही रंग में  येसब को रंगाये,
ऐसा मौका मिले न जीवन में,
चलो खेलेगे होली वृन्दावन में,

बांके बिहारी की झांकी सजे गी,
ब्रिज धाम में भारी भीड़ लगे गी,
बड़ा आनंद है श्याम के आँगन में,
चलो खेलेगे होली वृन्दावन में,

रंग और गुलाल से भर भर के थाली,
इस बार की होली होगी निराली,
सौरव मधुकर तमना ये है मन में,
चलो खेलेगे होली वृन्दावन में,

श्रेणी
download bhajan lyrics (1243 downloads)