जल्दी आजा माता के दरबार में

जल्दी आजा माता के दरबार में,
कर ले दर्शन हरले दुःख संसार के

बोले जा तू बोले जा जय माता दी बोले जा,
जिसने पाया दर्शन इस दरबार में,
उसने पाया जीवन रस संसार में,
जल्दी आजा माता के दरबार में,

मधु केतब मारे तूने महिषासुर का किया विनाश,
जब जब विपदा आई भक्तो की आन पे,
रक्षक बन के आये उसके पास में,
जल्दी आजा माता के दरबार में,

download bhajan lyrics (1266 downloads)