बड़ी रहम वाली है मेरी माँ अम्बे

आओगे जब तुम अम्बे के द्वार
मिलेगा तुम को मैया का प्यार
बड़ी रहम वाली है मेरी मा अम्बे,
आओगे जब - - - - - -

युगों से माँ की जोते सदा देती है सबको सहारा,
भगतो की करे रक्षा मिले डूबे हुयो को किनारा,
भगतो की रक्षा को बने महाकाली है,
मेरी माँ अम्बे ,
बड़ी दया वाली है,

सच्चे मन से जिसने शेरो वाली का नाम पुकारा,
भव से उसको तारा जिसने माँ का लिया है सहारा,
इस्वर तारो माँ तेरा ये स्वाली है,
मेरी माँ अम्बे .......

download bhajan lyrics (1396 downloads)