जादूगर पे जादू डारा हमारी राधा रानी ने

जादूगर पे जादू डारा हमारी राधा रानी ने
राधा रानी ने, राधा रानी ने
या छलिया को छल डारा, हमारी राधा रानी ने

राधा छवि हिए लिए झूमे
प्रेम मगन मस्ती में घूमे
ऐसो दीवाना कर डारा, हमारी राधा रानी ने

भूल गयो सारी चतुराई,
बिन राधा कछु दे न सुहाई
ऐसा मन में प्रेम भर डारा, हमारी राधा रानी ने

download bhajan lyrics (2113 downloads)