शिरडी के साई बाबा मैं दुवार तुम्हारे आया

शिरडी के साई बाबा मैं दुवार तुम्हारे आया,
करदा तू आशा पूरी मैं गमो का हु सताया,
शिरडी के साई बाबा मैं दुवार तुम्हारे आया

तेरी दर की रेहमतो को सो बार सिर झुकाउ,
सारी उम्र मैं साई तेरी ही महिमा गाउ
उसे सब मिल गया है जिसने है तुझे पाया,
करदा तू आशा पूरी मैं गमो का हु सताया,
शिरडी के साई बाबा मैं दुवार तुम्हारे आया

तेरे नाम के सहारे गुलशन में बहारे है,
सागर में बेहता पानी अम्बर पे सितारे है,
तेरी रेहमतो ने साई ये जहां को है बनाया,
करदा तू आशा पूरी मैं गमो का हु सताया,
शिरडी के साई बाबा मैं दुवार तुम्हारे आया

श्रेणी
download bhajan lyrics (1420 downloads)