झुंझनवाली को मनाना आसान हो गयाjhunjhan wali ko manana aasaan ho gaya by Saurabh Madhukar


झुंझनवाली को मनाना आसान हो गया,
जवा फूल चाढ़ाते ही मेरा काम हो गया,
झुंझनवाली को मनाना आसान हो गया |

इन लाल जवा फूलों में मेरी दादी वास करे,
जो श्रद्धा और भक्ति से माँ पर विश्वास करे,
माँ के चरणों में उनका स्थान हो गया,
झुंझनवाली को मनाना आसान हो गया |

ऐसे तो पहले ही काफी है ये तोहफा,
तू मेरी मैया है,मैं हूँ तेरा बेटा,
तेरे हांथो में मेरा पतवार हो गया,
झुंझनवाली को मनाना आसान हो गया |

भजन गायक - सौरभ मधुकर
संपर्क - 9830608619

स्वर - सौरभ मधुकर

download bhajan lyrics (1771 downloads)