देना हो तो झुंझनवाली दे इतना वरदानdena ho to jhunjhan wali de itna vardaan namo narayni rani sati dadi bhajan by Saurabh Madhukar


देना हो तो झुंझनवाली दे इतना वरदान
अंत समय मेरी जुबां से निकले तेरा नाम
नमो नारायणी... नमो नारायणी...
नमो नारायणी... नमो नारायणी...

खो जाऊं जब पांच तत्त्व में,
हो वो झुंझनू धाम...
अंत समय मेरी जुबां से निकले तेरा नाम
नमो नारायणी... नमो नारायणी...
नमो नारायणी... नमो नारायणी...

बिन मांगे सब कुछ देकर दया दिखाई है दादी
पल-पल साथ मेरा देकर लाज बचाई है दादी
एक नहीं लाखो मुझपर है तेरा एहसान
अंत समय मेरी जुबां से निकले तेरा नाम
नमो नारायणी....नमो नारायणी....
नमो नारायणी....नमो नारायणी....

नाम तुम्हारा ले लेकर हुआ मुझे एहसास यही
खुश रहता है भगत तेरा
रहता कभी उदास नही
नाम तुम्हारा कर देता हर मुश्किल आसान
अंत समय मेरी जुबां से निकले तेरा नाम
नमो नारायणी....नमो नारायणी....
नमो नारायणी....नमो नारायणी....

जिस दिन निकले प्राण मेरा
सामने हो तस्वीर तेरी
मुख पर तेरा नाम हो
लिख ऐसी तक़दीर मेरी
दादी अपने सेवक का कर इतना सा काम
अंत समय मेरी जुबां से निकले तेरा नाम
नमो नारायणी....नमो नारायणी....
नमो नारायणी....नमो नारायणी....

संपर्क - +919831258090

download bhajan lyrics (1816 downloads)