खाटू वाले बाबा सब के भाग्यविद्याताkhatu vale baba sab ke bhagyevidhata


खाटू वाले बाबा सब के भाग्यविद्याता,
जो भी दर तेरे शीश झुकाये पाते मेहरबानियाँ तेरी मेहरबानियां,
तू है दाता हे श्याम बाबा,
तुझसे चमकी जिन्दगानियाँ,
खाटू वाले बाबा सब के भाग्यविद्याता,

दुनिया से हारे पाए तुझसे सहारे,
नैया डुभे जो मझधार तू लगाए किनारे,
साथ निभाए राह दिखाए,
करे दूर परिशानियाँ,
खाटू वाले बाबा सब के भाग्यविद्याता,

रोगी दुखिया जो आये आके आँसू बहाये,
भर के खुशियां जीवन में तेरे दर से वो जाए,
जो यहाँ आये गुण तेरे गाये तेरी अमर कहानियां,
खाटू वाले बाबा सब के भाग्यविद्याता,

download bhajan lyrics (1314 downloads)