मेरा नमन करो स्वीकार

मेरा नमन करो स्वीकार हे भोले हे शिव शंकर त्रिपुरारी,
करू तेरी जय जय कार हे बाबा भोले भंडारी,
मेरा नमन करो स्वीकार हे भोले हे शिव शंकर त्रिपुरारी,

जग दात तुम महेश पुरारी जगत जनक के सब हितकारी,
सुन सच्चे मन की पुकार हे बाबा हे भोले भंडारी.
मेरा नमन करो स्वीकार हे भोले हे शिव शंकर त्रिपुरारी,

गंगा जल तेरे शीश चड़ाउ मस्तक श्री चरणों में जुकाउ,
करू विनती हाथ पसार हे बाबा हे भोले भंडारी,
मेरा नमन करो स्वीकार हे भोले हे शिव शंकर त्रिपुरारी,

बेल पत्र फल फूल ले आउ भांग धतूरा तुम पे चड़ाउ,
प्रभु मेरा करो उधार हे बाबा हे भोले भंडारी,
मेरा नमन करो स्वीकार हे भोले हे शिव शंकर त्रिपुरारी,

तन मन धन सेवा में लगाउ अपना जीवन सफल बनाऊ,
अब करदो बेडा पार हे बाबा हे भोले भंडारी,
मेरा नमन करो स्वीकार हे भोले हे शिव शंकर त्रिपुरारी,

श्रेणी
download bhajan lyrics (1108 downloads)