साईं तेरो नाम बनाये हर काम

साईं तेरो नाम बनाये हर काम
तेरे द्वारे जो भी आये बिन मानगे सब कुछ पा जाए
तुम हो दयालु महान
साईं तेरो नाम बनाये हर काम

राजा हो या कोई भिखारी सब पे दृष्टि एक ही डाली
तेरी महिमा जो भी गाये बिन मांगे सब कुछ पा जाए
दुःख हरता तेरा नाम
बिगड़े बनाये काम
साईं तेरो नाम बनाये हर काम

शिर्डी बाबा जो भी आता जीवन उसका सफल हो जाता
जो भी तेरा ध्यान लगता रिश्ता जीवन भर जुड़ जाता
तुझमे रही मोरे राम पावन तेरा धाम
साईं तेरो नाम बनाये हर काम

श्रेणी
download bhajan lyrics (1211 downloads)