सब देव पधारे है अंगना

सब देव पधारे है अंगना
गजानन तुम भी आ जाओ

चन्दन ,केशर और इतर की
सजी कटोरी मेरे अंगना

चुन चुन कलियां और फूलों की
सजी माला मेरे अंगना

छप्पन भोग छतिसों व्यंजन
सजे थाल मेरे अंगना

मलमल रेशम और उनो के
सजे वस्त्र  मेरे अंगना

धूप दीप और कपूर बाती
सजी आरती  मेरे अंगना

श्रेणी
download bhajan lyrics (1277 downloads)