चले चले शिव धाम दीवाने भोला के

चले चले शिव धाम दीवाने भोला के
हम तो चले शिव धाम दीवाने भोला के

बम भोले की गूंज लगाते,
चले दीवाने नाचते गाते,
क्या सुबह क्या श्याम दीवाने भोला के

हम आये है द्वार तुम्हारे,
दर्शन हो जीवन तर जाए,
करते सादर परनाम दीवाने भोला के

माथे पसीना पाव में छाले,
रुकते नही है चलने वाले,
जो भी परिनाम दीवाने भोला के

श्रेणी
download bhajan lyrics (1211 downloads)