लहराए चुनर लाली लाली है

माँ ज्योत वाली है माँ लाटा वाली है
ममता मई माँ मेरी भोली भाली है,
मैया सिंह पे बैठ के आई शेरावाली है,
लहराए चुनर लाली लाली है,

दरबार तेरा माँ निराला है,
भ्रमांड आँचल में सम्बाला है,
मैया जग मग जग मग जलती ज्योति आली है
लहराए चुनर लाली लाली है,

सागर दया की महामाई है
कण कण में तू ही माँ समाई है,
जग दाता जगदम्बे जग की रखवाली है
लहराए चुनर लाली लाली है,

द्वारे पे तेरे जो भी आता है,
मन की मुरादे सारी पाता है,
मैया रखना सदा रजनीश कमल की लाली है
लहराए चुनर लाली लाली है,

download bhajan lyrics (1119 downloads)