मैं लाडली शेरोवाली कीmain ladali sherovali ki


उस ऊँचे मंदिरों वाली की मेरी मैया मेहरो वाली की
मैं लाडली शेरोवाली की .............

दरबार की शान निराली है खाली ना गया सवाली है
सोइ किस्मत खोले मैया ये भाग्य जगाने वाली है
सुनती है सदा सवाली की मेरी झोली भरने वाली की
मैं लाडली शेरोवाली की ...................

जो इसके लाडले होते हैं वो सदा मौज में होते हैं
मैया का कोई जवाब नहीं ये भक्त मैया के कहते हैं
लक्ष्मी दुर्गा माँ काली की माँ अष्ट भुजाओं वाली की
मैं लाडली शेरोवाली की ...................

बिन मांगे झोली भर देगी तेरे मन की मैया सुन लेगी
चल स्नेह मैया के मंदिर में ये दुखड़े तेरे हर लेगी
दीनो की माँ रखवाली की जय बोलो वैभवशाली की
मैं लाडली शेरोवाली की ...................

download bhajan lyrics (1200 downloads)