माँ करू मैं तेरा शुक्रियाmaa karu main tera shukriya


मेरी चाहतों से भी ज्यादा दिया,
हरपल करूँ मैं तेरा शुक्रिया,
मेरी चाहतों से भी ज्यादा दिया,
हर पल करूँ मैं तेरा शुक्रिया.....

तुम्हारे रहम से गुज़ारा चले,
ये परिवार भी हमारा पले,
करम अपना तूने जो मैया किया,
हरपल करूँ मैं तेरा शुक्रिया,
हर पल करूँ मैं तेरा शुक्रिया.....

हुआ धन्य जीवन मेरा आपसे,
सकूँ दिल को मिलता तेरे जाप से,
मजा लेके हर लम्हा मैंने जिया,
हरपल करूँ मैं तेरा शुक्रिया,
हर पल करूँ मैं तेरा शुक्रिया.....

जो तुमसा किसी का निगेहबान हो,
वो कुंदन कभी ना परेशान हो,
मेहरबानियों का तूने ख़जाना दिया,
हरपल करूँ मैं तेरा शुक्रिया,
हर पल करूँ मैं तेरा शुक्रिया.....

मेरी चाहतों से भी ज्यादा दिया,
हरपल करूँ मैं तेरा शुक्रिया,
मेरी चाहतों से भी ज्यादा दिया,
हर पल करूँ मैं तेरा शुक्रिया.....

download bhajan lyrics (903 downloads)