तू जय माता दी बोल तेरी किस्मत खुल जायेगी tu jai mata di bol teri kismat khul jaayegi


जो भी आये माँ के द्वारे कष्ट मिटेगे उनके सारे
मेरी मैया रानी सब भगतो का सोया भाग जगाए गी
तू जय माता दी बोल तेरी किस्मत खुल जायेगी

अकबर राजा दर पे आया माँ ने ऐसा खेल रचाया,
भूल के बेठा दुनिया सारी माँ के नाम की चडी खुमारी
माँ के नाम में इतनी शक्ति चिंता तेरी मिट जायेगी
तू जय माता दी बोल तेरी किस्मत खुल जायेगी

तेरे दर आये माँ सवाली वापिस फिर न जाए खाली ,
मैया मेरी है बड़ी भोली भर देती है सब की झोली
मस्ताना की अर्जी देखो माँ के दर पे जाएगी
तू जय माता दी बोल तेरी किस्मत खुल जायेगी

download bhajan lyrics (1058 downloads)