जो मात पिता से जोड़े प्रीत

जो मात पिता से जोड़े प्रीत,
उसे भगवन मिल जाते है,
होती जग में उसी की जीत,
होती जग में उसी की जीत,
उसे भगवन मिल जाते है,
जो मात पिता से जोडे प्रीत,
उसे भगवन मिल जाते है,

सेवा में इनकी जीवन बिता ले,
अपना ये धर्म निभाना,
मात पिता का आशीष पा ले,
दिल को ना इनके दुखाना,
ना इनके जैसा मिलेगा कोई,
वो जो तेरा भला चाहते है,
जो मात पिता से जोडे प्रीत,
उसे भगवन मिल जाते है,

दिल में तू इनकी मूरत बसा ले,
जन्म सफल होगा तेरा,
पूण्य ये बन्दे कर्म कमा ले,
मिट जाएगा अँधेरा,
नेकी सभी का तू कर इस जगत में,
तुझे वो ये राह दिखाते है,
जो मात पिता से जोडे प्रीत,
उसे भगवन मिल जाते है,

श्रेणी
download bhajan lyrics (2037 downloads)