दादाजी मेरे सरकार मेरी बिनती सुनो एक बार

दादाजी मेरे सरकार
मेरी बिनती सुनो एक बार
बिनती सुनो मेरी अर्जी सुनो जी
करदो दया एक बार
दादाजी मेरे सरकार
मेरी बिनती सुनो एक बार

भक्त तुम्हारे तुमको पुकारे
हम आये स्वामी शरण तुम्हारे
सुनलो मेरी पुकार दादाजी
सुनलो मेरी पुकार
दादाजी मेरे सरकार ....

लीला आपकी है बड़ी न्यारी
माने आपको दुनिया सारी
करदो दया एक बार दादाजी
करदो दया एक बार
दादाजी मेरे सरकार ....

मै सेवक हु तुम हो स्वामी
मन की हमारी आप ने जानी
कर दो कृपा एक बार दादाजी
कर दो कृपा एक बार
दादाजी मेरे सरकार ....

मै हु मुरख तुम हो ज्ञानी
करदो कृपा अब अंतर्यानी
सुनलो मेरी पुकार दादाजी
सुनलो मेरी पुकार
दादाजी मेरे सरकार ....

श्रेणी
download bhajan lyrics (944 downloads)