ये ज़मीं गा रही है आसमां गा रहा है ye zameen gaa rahi hai aasmaan gaa raha hai


ये ज़मीं गा रही है आसमां गा रहा है
माँ की महिमा को सारा जहाँ गा रहा है ,

वॄहमा-विष्णु भी तेरे माँ इशारे पे चलता
चांद-सूरज भी तेरे माँ इशारे पे ढलता ,
माँ बहारें तू लाये सारा गुलशन खिलाये
तेरी महिमा को सारा जहाँ गा रहा है ,

आज हम सब भी तेरी महिमा गा रहे हैं
मैया दर तेरे आकर तुझको मना रहे हैं
सबकी झोली है भरती इच्छा पूरी है करती
तेरी महिमा को सारा जहाँ गा रहा है ,

ये ज़मीं गा रही है आसमां गा रहा है
माँ की महिमा को सारा जहाँ गा रहा है

download bhajan lyrics (1196 downloads)