सांवली सूरत ने तेरी घनश्याम दीवाना बना दिया sanwali surat ne teri ghshyam deewana bina diya


सांवली सूरत ने तेरी घनश्याम दीवाना बना दिया
कजरारे नैनो में खो गई मस्ताना है बना दिया
सांवली सूरत ने तेरी घनश्याम दीवाना बना दिया

मोटे मोटे नैनो ने सांवरिया जादू कर डाला,
बांकी छटा तेरी चितवन सी सब कोही मोहित कर डाला
तेरे प्रेम में पागल हो गई मस्ताना है बना दिया

धुन मुरली की तेरी कान्हा दिल घ्याल कर जाती है,
जब जब याद सताती है असुवन की झड़ी लगाती है
सुध बुध खो गई वनवारी हो गई मस्ताना है बना दिया
सांवली सूरत ने तेरी घनश्याम दीवाना बना दिया

रूप सलोना अनुपम झांकी मेरे कुञ्ज बिहारी की
नजर उतारू सांवरिया की मैं अपने गिरधारी की
नागर श्याम की किरपा हो गई मस्ताना है बना दिया
सांवली सूरत ने तेरी घनश्याम दीवाना बना दिया

श्रेणी
download bhajan lyrics (1151 downloads)