चोरो का है सरदार मेरा कृष्णा कन्हिया

सबको बताऊंगी कुछ ना छुपाउंगी
चोरो का है सरदार मेरा कृष्णा कन्हिया

बागो में जाता है फुल चुराता है
मालिन को करे प्यार मेरा कृष्णा कन्हिया
चोरो का......

तालो पे जाता है साड़ी धुलाता है
धोबीन को करे प्यार मेरा कृष्णा कन्हिया
चोरो का.......

कुयो पे जाता है गगरी भराता है
धिमरी को करे प्यार मेरा कृष्णा कन्हिया
चोरो का......

मन्दिर में जाता है ताली बजाता है
भग्तो को करे प्यार मेरा कृष्णा कन्हिया
चोरो का.......

श्रेणी
download bhajan lyrics (1507 downloads)