श्री हरि को बसाना हैshri hari ko basana hai


श्रद्धा से हमने श्री हरि यश को गाना है
हरि नाम की महिमा को जग ने माना है

प्रभु नाम की ज्योति से जग उजियारा है
सूरज चंदा तारों में स्वामी तेज तुम्हारा है

स्नेह छाया में उनकी जीवन यह बिताना है
श्रद्धा से हमने श्री हरि यश को गाना है

दुनियां भँवर इक है हरि नाम किनारा है
जीवन नैया का हरि पतवार सहारा है

झूठें है सब रिश्ते अब हमने जाना है
श्रद्धा से हमने श्री हरि यश को गाना है

हरि नाम की महिमा को जग  ने माना है
डाली डाली फूलों में कण कण में समाया है

सबमें प्रभु की माया जिसने संसार रचाया है
मन हो पावन उसमें प्रभु को बिठाना है

श्रद्धा से हमने श्री हरि यश को गाना है
हरि नाम की महिमा को जग ने माना है

स्नेह छाया में उनकी जीवन यह बिताना है
हरि नाम की महिमा को जग ने माना है
 

download bhajan lyrics (1060 downloads)