अपने गुरु से क्या मांगूapne guru se kya maangu


अपने गुरु से क्या मांगू
बिन मांगे सब कुछ मिल गया

माता मिली है मुझे पिता मिले  है
सुन्दर सा भैया मिल गया
बिन मांगे सब कुछ मिल गया

सास मिली है मुझे ससुर मिला है
सुन्दर सा बलमा मिल गया
बिन मांगे सब कुछ मिल गया

चूड़ी मिली है मुझे बिंदी मिली है
और मंगल सूत्र मिल गया
बिन मांगे सब कुछ मिल गया

बेटा मिला मुझे बेटी मिली है
और ठिकाना गुरु का मिल गया
बिन मांगे सब कुछ मिल गया

अपने गुरु से क्या मांगू
बिन मांगे सब कुछ मिल गया

download bhajan lyrics (1051 downloads)