रहना तू युही मेरे साथ मेंrehna tu yuhi mere sath me


नैना मिले हैं तुमसे जब से
मैं तो जोगन तेरी हो गयी
कान्हा तू हैं मुझको भाया
दिल धड़कन में तू ही समाया
तेरी प्रीत में ऐसे खो गयी
तेरी आदा तो सबसे जुदा हैं

दिल पे तेरा नाम लिखा हैं
अब तो मेरी जिंदगी हैं तेरे हाथ में
ओह्ह मेरे श्याम सुनले ओह्ह मेरे घनश्याम
रहना तू युही मेरे साथ में
तू ही हैं धड़कन में आँखों में तू
बसता हैं तू अब तो मेरी सांस में
ओह्ह मेरे श्याम

ये बहरे ये नज़ारे कुछ नहीं हैं बिन तुम्हारे
तेरे बिन ये लगते फीके तू बतादे मैं क्या करू
कोई वीरा अब नहीं हैं इस जहा में कुछ सहारा
मांझी तू ही श्याम मेरा
तू ही बता दे मैं क्या करू

मेरे दिल की तुझको पता हैं
जानती ये दुनिया क्या हैं
काम तू ही आया तनहा रात में
ओह्ह मेरे श्याम सुनले ओह्ह मेरे धनश्याम
रहना तू युही मेरे साथ में
तू ही हैं धड़कन में आँखों में तू
बसता हैं तू अब तो मेरी सांस में
ओह्ह मेरे श्याम …..

मैं दिवानी ये न जानी
मैंने लोगो कि ना मानी
ये देते मुझको ताने
मुझको परवाह ही नहीं

मैंने अपना तुमको माना
साथ तेरा ये पहचाना
नजरो को अब जचता
कोई दूसरा ही नहीं
मेरे दिल की ये सदा हैं
हो सकता तू न जुदा हैं
इतनी हैं सच्चाई मेरी बात में
ओह्ह मेरे श्याम सुनले ओह्ह मेरे धनश्याम
रहना तू युही मेरे साथ में
तू ही हैं धड़कन में आँखों में तू
बसता हैं तू अब तो मेरी सांस में
ओह्ह मेरे श्याम …..

तेरे दर के बनके दासी
पूजा करती हु तुम्हारी
तेरे चरणों को छोड़कर मैं जाउंगी नाही
दुनिया रूठे रिश्ते टूटे
मुझको लगते झूटे
नाम तेरा मैं कान्हा मैं बिसराऊंगी नहीं
रंग तेरा मुझपे चढ़ा हैं
अपनी हद से आगे बड़ा हैं
कुछ नहीं हैं मुरली वाले मेरे हाथ में
ओह्ह मेरे श्याम सुनले ओह्ह मेरे धनश्याम
रहना तू युही मेरे साथ में
तू ही हैं धड़कन में आँखों में तू
बसता हैं तू अब तो मेरी सांस में
ओह्ह मेरे श्याम …..

श्रेणी
download bhajan lyrics (994 downloads)