सांवरे तू वादा कर

तेरे साथ बिना प्यारे कुछ कर नहीं पाऊंगा
गर रूठ गया जो तू तो मैं मर जाऊँगा
मेरे जीवन की बाबा इतनी सी हक़ीक़त है
साँसों से भी ज़्यादा मुझे तेरी ज़रूरत है
बस इतना ही मुझे कहना है
तेरे चरणों में ही रहना है
सांवरे तू वादा कर

सांवरिया तू वादा कर मेरा हाथ ना छोड़ेगा
तू मेरा मैं तेरा कभी साथ ना  छोड़ेगा
तुम से ही प्रीत मेरी तू ही सच्चा यारा है
तेरा साथ प्रभु मुझको हर साथ से प्यारा है
बस इतना ही मुझे कहना है
तेरे चरणों में ही रहना है
सांवरे तू वादा कर
सांवरिया तू वादा कर ..............

श्रेणी
download bhajan lyrics (1132 downloads)