मिलकर बोलो मंत्र यह प्यारा प्याराmilkar bolo mantra ye pyara-pyara


मिलकर बोलो मंत्र यह प्यारा प्यारा,

मिलकर बोलो मंत्र यह प्यारा- प्यारा,
जय शिव ओंकारा,जय शिव ओंकारा,

जिसने शिव का ध्यान लगाके, शिव को याद किया,
अपनी कृपा से शिव ने उसको, दुख से मुक्त किया,
मिल गया उसको अंधियारे में, सुख का उजियारा,
जय शिव ओंकारा,जय शिव ओंकारा,

तन, मन, जीवन कर दिया अर्पण, जब ये मैंने तुझे,
मोह के बंधन क्या बांधेंगे, अब तो नाथ मुझे,
मेरी भक्ति ऐसी है अटल, जैसे ध्रुवतारा,
जय शिव ओंकारा,जय शिव ओंकारा,

मिलकर बोलो मंत्र यह प्यारा प्यारा, जय शिव ओंकारा,
जय शिव ओंकारा,जय शिव ओंकारा,

सतीश गोथरवाल (8959791036)

श्रेणी
download bhajan lyrics (1069 downloads)