अपने चरणों का हमे दास बनालोApne Charno ka hamein


अपने चरणों का हमे दास बना लो गुरुजी
ये ही अर्ज़ी है तेरे चरणों मे गुरुजी
भूल कर दोष और अवगुणों को हमारे गुरुजी
एक बारी तो हमे अपने गले से लगा लो गुरुजी
अपने चरणों का.. ..

सुना है लाखो का जीवन सवारा तुमने
राह गिरे को सीधा रस्ता दिखाया है तुमने
हमारी जीवन की नैया को भी तुम संभालो गुरुजी
एक बारी तो हमे अपने गले से लगा लो गुरुजी
अपने चरणों का .....

है ये इक इल्तज़ा तुम्हारे चरणों मे दाता
छोड़कर मतलबी दुनिया को जोडा तुम संग नाता
कर दो किरपा हम सभी पर,आये दर तेरे गुरुजी
एक बारी तो हमे अपने गले से लगा लो गुरुजी
अपने चरणों का.....

ये ही अर्ज़ किया है तेरे दर पर आकर हमने
एक तेरा साथ मेरे दाता, मांगा है हमने
दे दो सहारा,अपने  भक्तो को ,तार दो गुरुजी
एक बारी तो हमे अपने गलेसे लगा लो गुरुजी
अपने चरणों का.....

download bhajan lyrics (1001 downloads)