तेरे व्रत की महिमा महान हे माँ संतोषीtere vrat ki mahima mahan hey maa santoshi


तेरे व्रत की महिमा महान हे माँ संतोषी,
रहे ऊँची तेरी शान....हे माँ संतोषी,
तेरे व्रत की महिमा महान हे माँ संतोषी......

सारे जहां की दाती लिखे तकदीर तू,
चाहे वो राजा हो या चाहे फ़कीर हो......-2
दे होंठो पे मुस्कान हे माँ संतोषी,
तेरे व्रत की महिमा महान हे माँ संतोषी......

सब सुख की दानी दाती सब सुख की खान हो,
चिंता मिटाती सबकी तुम तो महान हो......-2
करे हर मुश्किल आसान हे माँ संतोषी,
तेरे व्रत की महिमा महान हे माँ संतोषी......

देती दुआएं सबको ताज बनाये तू,
संतोषी रूपी दीपक मन में जलाये तू.....-2
देती संतोष का दान हे माँ संतोषी,
तेरे व्रत की महिमा महान हे माँ संतोषी......

तेरी कृपा से मेरा हुआ हर मेरा काम है,
करती कराती तुम हो बस मेरा नाम है.....-2
मेरी तुझसे है पहचान हे माँ संतोषी,
तेरे व्रत की महिमा महान हे माँ संतोषी,
रहे ऊँची तेरी शान....हे माँ संतोषी,
तेरे व्रत की महिमा महान हे माँ संतोषी......

download bhajan lyrics (911 downloads)