इक बार नजर तू करदे

इक बार नजर तू करदे मेरी और हे खाटू वाले,
बाबा गुम हो गयी चाबी लगे है तकदीर में ताले ॥
जय श्री श्याम मेरे श्याम.....
                       
मैं पहली बार हूँ आयी चौखट पे तेरी हे दाता,
तू आज जोड़ ले बाबा जन्मो जन्मो का नाता,
बांहे फैलाके अपनी तू मुझको गले लगाले,
बाबा गुम हो गयी चाबी लगे है तकदीर में ताले,
इक बार नजर तू करदे मेरी और हे खाटू वाले,
बाबा गुम हो गयी चाबी लगे है तकदीर में ताले ॥
जय श्री श्याम मेरे श्याम.....
                         
सारी दुनिया मैंने देखी तुझसा दातार ना देखा,
बाबा तेरे भक्तो में कोई लाचार ना देखा,
परिवार समेत है बाबा हम सब है तेरे हवाले,
बाबा गुम हो गयी चाबी लगे है तकदीर में ताले,
इक बार नजर तू करदे मेरी और हे खाटू वाले,
बाबा गुम हो गयी चाबी लगे है तकदीर में ताले ॥
जय श्री श्याम मेरे श्याम.....
             
दीदार हो गया तेरा अब कोई फ़िक्र नहीं है,
किसी और का अब मेरे मुख पे बाबा कोई ज़िकर नहीं है,
सुखदेव की हर राहों में तूने पल पल किये उजाले,
बाबा गुम हो गयी चाबी लगे है तकदीर में ताले,
इक बार नजर तू करदे मेरी और हे खाटू वाले,
बाबा गुम हो गयी चाबी लगे है तकदीर में ताले ॥
जय श्री श्याम मेरे श्याम.....

download bhajan lyrics (934 downloads)