मुझको ये गम नहीं के बदला है ये ज़मानाmujhko ye gam nhi badala hai ye jamana meri zindgai ke malik kahi tum badal na jana


मुझको ये गम नहीं के बदला है ये ज़माना,
मेरी ज़िंदगी के मालिक कही तुम बदल न जाना,

हारे के तुम सहारे ऍह श्याम खाटू वाले,
ज़िंदगी की गाडी हमने कर दी तेरे हवाले,
तेरे सिवा हमारा कोई नहीं ठिकाना,
मेरी ज़िंदगी के मालिक कही तुम बदल न जाना,
मुझको ये गम नहीं के बदला है ये ज़माना,

मेरी ज़िंदगी सम्बली मुझको गले लगा के,
बैठा दिया फलक पर मुझे खाक से उठा कर,
पकड़ा है हाथ मेरा तो उम्र भर निभाना,
मेरी ज़िंदगी के मालिक कही तुम बदल न जाना,
मुझको ये गम नहीं के बदला है ये ज़माना,

किस्मत के हाथो मेरे किस्मत के ताले खोले,
सो बार शुकरियाँ है हर एक जुबा ये बोले,
निर्मल बना के मन को भक्ति का दे खजाना,
मेरी ज़िंदगी के मालिक कही तुम बदल न जाना,
मुझको ये गम नहीं के बदला है ये ज़माना,

download bhajan lyrics (1991 downloads)