ना झटको जुल्फ से गंगाna jhatko julf se ganga


ना झटको जुल्फ से गंगा,
हमारी गौरा भीग जाएगी,
भोले के माथे का चंदा,
गौरा की बिंदिया में चमका,
चमक यह कैसे दमकेगी,
नजारा हम भी देखेंगे,
नजारा हम भी देखेंगे,
नजारा तुम भी देखोगे।

गले में सर्पों की माला,
गौरा के घरवा से उलझी,
यह उलझन कैसे सुलझेगी,
नजारा हम भी देखेंगे,
नजारा हम भी देखेंगे,
नजारा तुम भी देखोगे।

भोले के हाथ के डमरु,
गौरा के कंगना से उलझा,
यह उलझन कैसे सुलझेगी,
नजारा हम भी देखेंगे,
नजारा हम भी देखेंगे,
नजारा तुम भी देखोगे।

भोले के पैर के घुंघरू,
गौरा की पायल से उलझे,
यह उलझन कैसे सुलझेगी,
नजारा हम भी देखेंगे,
नजारा हम भी देखेंगे,
नजारा तुम भी देखोगे।

भोले के संग में गौरा,
गौरा की गोद में गणपत,
तीनों का मेल है कैसा,
नजारा हम भी देखेंगे,
नजारा हम भी देखेंगे,
नजारा तुम भी देखोगे।

श्रेणी
download bhajan lyrics (934 downloads)