गजानंद पहले मैं तुमको मनाऊ

गजानंद पहले मैं तुमको मनाऊ,
तुमको मनाऊ देवा तुमको मनाऊ,
गजानंद पहले मैं तुमको मनाऊ।।

सोने की थाली में भोजन बनाया,
गजानंद पहले मैं तुमको खिलाऊ,
गजानंद पहले मैं तुमको मनाऊ।।

सोने के गड़वा में गंगाजल पानी,
गजानंद पहले मैं तुमको पिलाऊ,
गजानंद पहले मैं तुमको मनाऊ।।

लौंग और इलायची का बीड़ा लगाया,
गजानंद पहले मैं तुमको सजाऊ,
गजानंद पहले मैं तुमको मनाऊ।।

श्रेणी
download bhajan lyrics (1279 downloads)