भोलेनाथ को चल कर मनाएंगेbholenaath ko chal kar manayege


चलो जी चलो जी चलो,
भोले नाथ को चल कर मनाएंगे,
मनाएंगे,
चन्दन फूल और फल से,
पावन गंगा जल से,
चलो जी चलो जी चलो,
भोले नाथ को चल कर मनाएंगे……….

भस्मी से शिव का शृंगार हम करेंगे,
सजा के फूलो से,
दीदार हम करेंगे,
शिव की शरण में जायेंगे,
सुख का दान पायेंगे,
चलो जी चलो जी चलो,
भोले नाथ को चल कर मनाएंगे………..

सब देवों से अलग महादेव हैं हमारे,
अपनी जटाओ में गंगा जी को धारे,
जल से जब नहलाएंगे,
दुःख सब मिट जायेंगे,
चलो जी चलो जी चलो,
भोले नाथ को चल कर मनाएंगे………..

द्वार बेधड़क चल खुशियों से संवर ले,
छोड़ के सब चिंता लक्खा ध्यान कर ले,
बन के सवाली जायेगे,
खाली नहीं आएंगे,
चलो जी चलो जी चलो,
भोले नाथ को चल कर मनाएंगे…………

चलो जी चलो जी चलो,
भोले नाथ को चल कर मनाएंगे,
मनाएंगे,
चन्दन फूल और फल से,
पावन गंगा जल से,
चलो जी चलो जी चलो,
भोले नाथ को चल कर मनाएंगे……….

download bhajan lyrics (1081 downloads)