गोरा जी के साथ मे भोला सजे

गोरा जी के साथ मे भोला सजे,
डम डम डम डम डमरू बजे,
शंकर के माथे पर चंदा विराजे,
चंदा विराजे हाँ चंदा विराजे,
गौरा जी के माथे लाल बिंदिया सजे बिंदिया सजे,
डम डम डम डम डमरू बजे...

शंकर के शीश पर गंगा सुहाती,
गंगा सुहाती हाँ गंगा सुहाती,
गौरा जी के शीश लाल चुनर सजे चुनर सजे,
डम डम डम डम डमरू बजे...

शंकर के अंगो में नाग बिच्छु सोहे,
नाग बिच्छु सोहे हाँ नाग बिच्छु सोहे,
गौर जी के अंगो पे गहने सजे गहने सजे,
डम डम डम डम डमरू बजे....

श्रेणी
download bhajan lyrics (1016 downloads)