तेरा सिमरन हर इक साँस करेtera simran har ik saans kare


तेरा सिमरन हर इक साँस करे,
तेरा नाम है जग मे सबसे परे,
मैं बैठा रहूँ तेरी छाँव तले,
तेरे भक्ति का मन मे दीप जले,
तेरा सिमरन हर इक साँस करे,
तेरा नाम है जग में सबसे परे,
तेरा सिमरन हर इक साँस करे,
तेरा नाम है जग में सबसे परे....

तन पावन हो,
मन पावन हो,
पावन मेरा परिवेश रहे,
सद्भावना हो,
जन जन के लिए,
मन में न मेरे कोई द्वेष रहे,
हर पूर बहे सुख की गंगा,
कहि ना कोई कलेश रहे,
तेरा सिमरन हर इक साँस करे,
तेरा नाम है जग में सबसे परे,
तेरा सिमरन हर इक साँस करे,
तेरा नाम है जग में सबसे परे.....

मैं बैठा रहूँ,
तेरी धूनी में,
पल पल बस तेरा ध्यान करूँ,
तेरा रूप बसें,
मेरी आँखों मे,
तुझसे हासिल ज्ञान करूँ,
तेरे सामने सर को झुकाऊँ,
ना कभी अभिमान करूँ,
तेरा सिमरन हर इक साँस करे,
तेरा नाम है जग में सबसे परे,
तेरा सिमरन हर इक साँस करे,
तेरा नाम है जग में सबसे परे....

नाम तेरा,
नाम तेरा,
नाम तेरा,
सबसे परे,
नाम तेरा,
तेरा नाम,
सबसे परे....

श्रेणी
download bhajan lyrics (986 downloads)