आज मेरे घर आना भक्तोंaaj mere ghar aana bhakto


आज मेरे घर आना भक्तों आज मेरे घर कीर्तन है,
आज मेरे घर आना भक्तों…….

नींद तुम्हें तो आई होगी क्या देखा तुमने सपना,
सपने में मैंने गणपति देखे सिद्धि -कराये रहे मेरे अंगना,
आज मेरे घर आना भक्तों आज मेरे घर कीर्तन है,
आज मेरे घर आना भक्तों…..

नींद तुम्हें तो आई होगी क्या देखा तुमने सपना,
सपने में मैंने ब्रह्मा जी को देखा वेद सुनाये रहे मेरे अंगना,
आज मेरे घर आना भक्तों आज मेरे घर कीर्तन है,
आज मेरे घर आना भक्तों….

नींद तुम्हें तो आई होगी क्या देखा तुमने सपना,
सपने में मैंने शंकर जी को देखा डमरू बजाए रहे मेरे अंगना,
आज मेरे घर आना भक्तों आज मेरे घर कीर्तन है,
आज मेरे घर आना भक्तों….

नींद तुम्हें तो आई होगी क्या देखा तुमने सपना,
सपने में मैंने राम जी को देखा धनुष चलाये रहे मेरे अंगना,
आज मेरे घर आना भक्तों आज मेरे घर कीर्तन है,
आज मेरे घर आना भक्तों….

download bhajan lyrics (1146 downloads)