चलता चल रे भक्ता महाकाल सवारी में

अकाल मृत्यु वो मरे जो काम करे चांडाल का,
काल भी उसका क्या करे जो भक्त हो महाकाल का....

चलता चल रे भक्ता महाकाल सवारी में.
भक्तो कि है भीड़ लगी महाकाल सवारी में....

तु रामघाट पे चल और भरले शिप्रा जल,
शिव का अभिषेक करे, महाकाल सवारी में....

तू  शिव शिव रटता चल, अब छोड़ कपट और छल,
मुक्ति का है द्वार खुला, महाकाल सवारी में.....

भोले बड़े दानी है, वो जग के स्वामी है,
यह बरसे कृपा उनकी, महाकल सवारी में....

चलता चल रे भक्ता महाकाल सवारी में,
भक्तो कि है भीड़ लगी, महाकाल सवारी में.....

श्रेणी
download bhajan lyrics (971 downloads)





मिलते-जुलते भजन...