ग्वालो का है सरदार तेरा कन्हैया

घर तेरे जाऊंगी सबको बताऊंगी,
ग्वालो का है सरदार यशोदा मैया तेरो कन्हैया...

घर घर में जाता है माखन चुराता है,
ग्वालो से करता है प्यार यशोदा मैया तेरो कन्हैया,
ग्वालो का है सरदार.....

जमुना पर जाता है चीर चुराता है,
गोपियों से करता है प्यार यशोदा मैया तेरा कन्हैया,
ग्वालो का है सरदार....

मधुबन में जाता है बंसी बजाता है,
सखियों से करता है प्यार यशोदा मैया तेरा कन्हैया,
ग्वालो का है सरदार....

निधिवन में जाता है रास रचाता है,
राधा से करता है प्यार यशोदा मैया तेरा कन्हैया,
ग्वालो का है सरदार....

श्रेणी
download bhajan lyrics (896 downloads)