राम नाम की महिमा

राम नाम की महिमा अपरंपार,
ऋषि मुनि गाते शत शत बार,
राम नाम जीवन का आधार,
राजीव सबकी मुक्ति का यही द्वार,
राम नाम की थामे जो पतवार,
भव से तर जाए नौका उसकी पार,
राम नाम अमृत की है रस धार,
जहां बरसे होवे वहां उपकार,
राम नाम जो जपे निरंतर बार,
जग में होवे सदा उसका सत्कार,
राम नाम से होवे जिसको प्यार,
होवे विनती उसकी सदा स्वीकार।

© राजीव त्यागी
 

श्रेणी
download bhajan lyrics (2053 downloads)