शक्ति दे माँ शक्ति दे माँshakti de maa shakti de ma pag pag thokar khaun chal na paun kaise aaun main ghar tere durga bhajan


शक्ति दे माँ शक्ति दे माँ, शक्ति दे माँ शक्ति दे माँ ।
पग पग ठोकर खाऊं, चल ना पाऊं, कैसे आऊं मैं घर तेरे ॥

हाथ पकड़ ले हाथ बढ़ा दे, अपने मंदिर तक पहुंचा दे ।
सर पर दुःख की रैना, नाही चैना,  प्यासे नैना दर्शन के ॥

जग में जिसका नाम है जीवन, इक युग है संग्राम है जीवन ।
तेरा नाम पुकारा, दुःख का मारा, हारा माँ इस जीवन से ॥

तेरे द्वारे जो भी आया, उसने जो माँगा वो पाया ।
मैं भी तेरा सवाली, शक्तिशाली शेरों वाली माँ जगदम्बे ॥

download bhajan lyrics (3632 downloads)