चोला तेरा बड़ा ही कमाल दातिए chola tera bada hee kamal datiye


चोला तेरा बड़ा ही कमाल दातिए,
चोला तेरा बड़ा ही कमाल दातिए,
जग से न्यारा निराला बेमिसाल दातिए,
देख के इसकी लाली तेरे तेरे लालो का दिल डोला,
चोला तेरा बड़ा ही कमाल दातिए....

ब्रह्मा ने विष्णु से पूछा विष्णु जी ने शंकर से,
नदियों ने पर्वत से पूछा और धरती ने अंबर से,
सूरज ने चँदा से पूछा चँदा मां से बोला,
चोला तेरा बड़ा ही कमाल दातिए.....

किस किस्मत वाले ने दाती चोला तुझे चढ़ाया है,
कौन है जिसने तारों की झिलमिल से इसे सजाया है,
किसने पावन गंगा जल से रंग गुलाबी घोला,
चोला तेरा बड़ा ही कमाल दातिए.....

जिसके रंग में रंगी है दुनिया तेरा चोला कौन रंगे,
तेरी माया तू ही जाने तेरा चोला कौन रंगे,
लालो का ही रंग है इसमें भेद ये मां ने खोला,
चोला तेरा बड़ा ही कमाल दातिए.......

download bhajan lyrics (955 downloads)