करके शेर सवारी मेरी माँ चली आओkarke sher swaari meri maa chali aao


करके शेर सवारी मेरी माँ चली आओ,
सुनलो बिनती हमारी,
मेरी माँ चली आओ, मेरी माँ चली आओ,
करके शेर सवारी मेरी माँ चली आओ.....

बड़ी ही मुसिबतों वाली काली घटा छाई है,
काली घटा छाई है, काली घटा छाई है,
हर तरफ दुखों ने माँ ली अंगड़ाई है,
ली अंगड़ाई है, ली अंगड़ाई है,
हिम्मत गई है हार मेरी माँ चली आओ,
सुनलो बिनती हमारी,
मेरी माँ चली आओ, मेरी माँ चली आओ,
करके शेर सवारी मेरी माँ चली आओ.....

सोचा था ना हमने कभी ऐसे दिन आएंगे,
ऐसे दिन आएंगे, ऐसे दिन आएंगे,
तेरे बिन शेरोंवाली कैसे रह पाएंगे,
कैसे रह पाएंगे, कैसे रह पाएंगे,
आ गई विपदा भारी मेरी माँ चली आओ,
सुनलो बिनती हमारी,
मेरी माँ चली आओ, मेरी माँ चली आओ,
करके शेर सवारी मेरी माँ चली आओ.....

इस बन्धन से हमे मुक्त कराओ माँ,
मुक्त कराओ माँ, मुक्त कराओ माँ,
इस महामारी को तो मार भगाओ माँ,
मार भगाओ माँ, मार भगाओ माँ,
कहते दर के भिखारी मेरी माँ चली आओ,
सुनलो बिनती हमारी,
मेरी माँ चली आओ, मेरी माँ चली आओ,
करके शेर सवारी मेरी माँ चली आओ.....

भगतो की अर्जी अब करो स्वीकार माँ,
करो स्वीकार माँ, करो स्वीकार माँ,
बच्चों को अपने माँ तो देदे थोड़ा प्यार माँ,
देदे थोड़ा प्यार माँ, देदे थोड़ा प्यार माँ,
तू है सबकी प्यारी मेरी माँ चली आओ,
सुनलो बिनती हमारी,
मेरी माँ चली आओ, मेरी माँ चली आओ,
करके शेर सवारी मेरी माँ चली आओ.....

download bhajan lyrics (980 downloads)