दीवाने मईया तेरे नाम के deewane maiya tere naam ke


दीवाने, आए दीवाने, तेरे दर आए दीवाने ll
दीवाने हैं, दीवाने मईया, तेरे नाम के,,, जय हो ll,
इक्क, तेरा मेरा बंधन, बाकी किस काम के xll
दीवाने, आए दीवाने, तेरे दर आए दीवाने ll
दीवाने हैं, दीवाने मईया, तेरे नाम के,,,,,,,,,,,,,,,F
^
तेरे दर पे, आए सभी, कोई राजा कोई भिखारी,
माँ के लिए तो, प्यारा वोह है, "जिसको माँ है प्यारी" l
मन के अंदर, माँ के प्रेम का, नंबर जब हो भारी,
भवन में नंबर, लग जाता है, "आती दरस की वारी" ll
वोह आए हैं, दीवाने मईया, तेरे नाम के,,, जय हो ll,
इक्क, तेरा मेरा बंधन, बाकी किस काम के xll
दीवाने हैं, दीवाने मईया, तेरे नाम के,,,,,,,,,,,,,,,F
^
रोम रोम से, जय माता दी, करता जाऊँ मईया,
साँस साँस में, नाम तेरा ही , "भरता जाऊँ मईया" l
ओ मैं बेटा, तूँ माता मेरी, तूँ ही मेरी खवईया,
बीच भंवर में, छोड़ के बैठा, "तेरे नाम की नईया" ll
यह आए हैं, दीवाने मईया, तेरे नाम के,,, जय हो ll,
इक्क, तेरा मेरा बंधन, बाकी किस काम के xll
दीवाने हैं, दीवाने मईया, तेरे नाम के,,,,,,,,,,,,,,,F
^
तूँ ही मेरी, मात पिता है, सखा व् धर्म की बहना,
अंग अंग में, पहन लिया तेरे, "नाम का मैंने गहना" l
ओ जय माता की, धुन में मईया, मुझको मगन हैं रहना,
चाहे स्याना, कहे कोई, "चाहे दीवाना कहना" ll
लो आए हैं, दीवाने मईया, तेरे नाम के,,, जय हो ll,
इक्क, तेरा मेरा बंधन, बाकी किस काम के xll
दीवाने हैं, दीवाने मईया, तेरे नाम के,,,,,,,,,,,,,,,F

अपलोडर- अनिलरामूर्तिभोपाल

download bhajan lyrics (904 downloads)