मुझे मिले नहीं भगवानmujhe mile nahi bhagwan


मुझे मिले नहीं भगवान,
मैं ढूंढ के हार गया,
मुझे मिले नहीं भगवान,
मैं ढूंढ के हार गया......

काशी मथुरा हरिद्वार गया,
गंगा सागर केदार गया,
मैंने ढूंढा सभी जहान,
ढूंढ के हार गया,
मुझे मिले नहीं भगवान,
मैं ढूंढ के हार गया......

वृन्दावन के वन में ढूंढे,
गोकुल के ग्वालन में ढूंढे,
प्रभु हो गए अन्तर्ध्यान,
ढूंढ के हार गया,
मुझे मिले नहीं भगवान,
मैं ढूंढ के हार गया......

गीता रामायण में ढूंढे,
बद्रीनारायण में ढूंढे,
सब ढूंढे वेद पुराण,
ढूंढ के हार गया,
मुझे मिले नहीं भगवान,
मैं ढूंढ के हार गया.......

गंगा यमुना और त्रिवेणी,
गंगोत्री यमुनोत्री बेड़ी,
ढूंढे केदार महान,
ढूंढ के हार गया,
मुझे मिले नहीं भगवान,
मैं ढूंढ के हार गया.......

ऋषि मुनियों के द्वारे ढूंढे
सब ज्ञान के भंडारे ढूंढे,
मिले भक्ति से भगवान,
ढूंढ के हार गया,
मुझे मिले नहीं भगवान,
मैं ढूंढ के हार गया.......

श्रेणी
download bhajan lyrics (839 downloads)