आनंदित रहो प्रभु में आनंदित रहो

आनंदित रहो प्रभु में आनंदित रहो,
मैं फिर से कहता हूँ सदा आनंदित रहो॥

जब तुम्हारा मन बोझिल हो,
चलते चलते थक गये हो,
अपना बोझ प्रभु पर डाल दो,
उसको है तुम्हारा खयाल,
आनंदित रहो प्रभु में आनंदित रहो.......

जब तुम्हारा प्राण व्याकुल हो,
जीवन में निराशा हो,
रखो अपना भरोसा प्रभु पर,
जीवन को आनंद से भरेगा,
आनंदित रहो प्रभु में आनंदित रहो.......

जब तुम्हें लोग सताया करें,
मेरे कारण तुम्हारी निंदा हो,
हिम्मत ना हारो सब कुछ सह लो,
स्वर्ग में है तुम्हारा बड़ा प्रतिफल,
आनंदित रहो प्रभु में आनंदित रहो.......

श्रेणी
download bhajan lyrics (920 downloads)