श्याम कुंड भक्तों का झुण्ड

श्याम कुंड भक्तो का झुंड,
करके नहान धर श्याम ध्यान, हम क्या करेंगे,
भजन करेंगे भजन करेंगे, भजन करेंगे….

लेकर निशान बाबा के नाम,
रिंगस से पैदल खाटू धाम, हम क्या करेंगे,
भजन करेंगे भजन करेंगे, भजन करेंगे….

ग्यारस की रात भक्तों के साथ,
होगी सांवरिये से दिल की बात, हम क्या करेंगे,
भजन करेंगे भजन करेंगे, भजन करेंगे….

मल के गुलाल करे गाल लाल,
मंदिर में गाएँगे धमाल, हम क्या करेंगे,
भजन करेंगे भजन करेंगे, भजन करेंगे….

ले करके चंग रंग श्याम रंग,
मन में उमंग 'रोमी' के संग, हम क्या करेंगे,
भजन करेंगे भजन करेंगे, भजन करेंगे….

श्याम कुंड भक्तो का झुंड,
करके नहान धर श्याम ध्यान, हम क्या करेंगे,
भजन करेंगे भजन करेंगे, भजन करेंगे….

download bhajan lyrics (495 downloads)