मेरी झोली भर दे माँmeri jholi bhar de maa


मेरी झोली भर दे माँ,
आया हूँ मैं तेरे दर पे,
मेरी पूरी कर दो आस,
आया हूँ माँ तेरे दर पे…..

तेरे दर पे जो भी आवे,
मन इच्छा फल वो पा जावे,
इच्छा पूरी कर दे आज,
आया हूँ माँ तेरे दर पे…..

देवो भजनो में सारी,
बीते जाग रात हमारी,
ओ नाचूंगा सारी रात,
आया हूँ मैं तेरे दर पे….

लगे मूरत माँ की प्यारे,
महिमा है उनकी न्यारी,
सबके भरती है भंडार,
आया हूँ मैं तेरे दर पे.....

download bhajan lyrics (853 downloads)