तेरे पागलों में गिनती होनी चाहिये

कबूल मेरी विनती होनी चाहिये,
तेरे पागलों में गिनती होनी चाहिये.....

तेरे नाम का लेके सहारा,
चलता है परिवार हमारा,
कमी नही कोई होनी चाहिये,
तेरे पागलों में गिनती होनी चाहिये.....

तेरे सहारे चले जीवन नैय्या,
आप सम्भालो मन के खेवैय्या,
नैय्या मेरी पार बाबा होनी चाहिये,
तेरे पागलों में गिनती होनी चाहिये....

दुनिया की परवाह न कोई,
जो मरजी सानू समझे कोई,
नाम खुमारी चढ़ी होनी चाहिये,
तेरे पागलों में गिनती होनी चाहिये.....

श्रेणी
download bhajan lyrics (748 downloads)