गुरु जी मेरी पूजा करो स्वीकार आया हूँ मैं तो तेरे द्वार

नन्हा सा फूल हूँ मैं, चरणों की धुल हूँ मैं,
आया हूँ मैं तो तेरे द्वार, गुरु जी मेरी पूजा करो स्वीकार.....

सुन लो हमारी अर्जी, मुझ को कुछ ज्ञान दो,
जीवन को जीना सीखूं ऐसा वरदान दो,
सूरज सी शान पाऊं, चंदा सा मान पाऊं,
इतना सा देदो उपहार, गुरु जी मेरी पूजा करो स्वीकार.....

मैं तो निर्गुणिया हूँ, बस इतनी सी बात है,
मेरे जीवन की डोरी अब तेरे हाथ है.
थोड़ा सा गुण मिल जाए, निर्धन को धन मिल जाए,
मानू तुम्हारे उपकार, गुरु जी मेरी पूजा करो स्वीकार......

download bhajan lyrics (766 downloads)