छोटी छोटी कन्या का रूप धर केchhoti chhoti kanya ka roop dhar ke


छोटी छोटी कन्या का रूप धर के

छोटी, छोटी कन्या का, रूप धर के,
आ के, भाग्य, जगाओ मईया, मेरे घर के ll
नौ रूपो में, सोलह श्रृंगार करके,
आ के, भाग्य, जगाओ मईया, मेरे घर के l
छोटी, छोटी कन्या का...

लाल, लाल चुनर मईया, तुझको उढ़ाऊँ,
हलवे, चने का तुझको, भोग लगाऊँ ll
तेरी, सेवा करेंगे मईया, जी भर के ll,
आ के, भाग्य, जगाओ मईया, मेरे घर के xll
छोटी, छोटी कन्या का...

फूलों, और कलियों से, घर को सजाऊँ,
जोतांवाली, मईया तेरी, ज्योत मैं जगाऊँ ll
अरदास, करूँ चरनन, शीश घर के ll,
आ के, भाग्य, जगाओ मईया, मेरे घर के xll
छोटी, छोटी कन्या का...

प्यारी, मन भावन तेरी, मूर्त बिठाऊँ,
तेरे, प्यारे भक्तो को, अपने घर बुलाऊँ ll
हाज़री, लगाऊँ मईया, झूम कर के ll,
आ के, भाग्य, जगाओ मईया, मेरे घर के xll
छोटी, छोटी कन्या का...

जो भी, आया दर पे तेरे, बन के सवाली,
किसी की भी, झोली कभी, नही गई खाली ll
जीवन, सँवारा तूने, पीड़ा हर के ll,
आ के, भाग्य, जगाओ मईया, मेरे घर के xll
छोटी, छोटी कन्या का...

अपलोडर- अनिलरामूर्तिभोपाल

download bhajan lyrics (822 downloads)